UPSC CSE 2026 Notification Out: 933 Vacancies | New Rules for IAS/IPS - Check Eligibility & Dates

UPSC CSE 2026 Notification Released: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (Civil Services Exam) 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार कुल 933 वैकेंसी निकाली गई हैं।

सबसे बड़ी खबर यह है कि इस बार IAS और IPS अधिकारियों के लिए नियमों में बड़े बदलाव (New Rules) किए गए हैं। अगर आप फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, तो इन नियमों को ज़रूर जान लें।

Important Dates (महत्वपूर्ण तारीखें)

  • Notification Date: 4 फरवरी 2026

  • Last Date to Apply: 24 फरवरी 2026 (शाम 6 बजे तक)

  • Prelims Exam Date: 24 मई 2026 (Sunday)

  • Mains Exam Date: 21 अगस्त 2026 से शुरू

Vacancy Details (पदों की जानकारी)

  • Total Posts: 933

  • इसमें IAS, IPS, IFS, IRS और अन्य ग्रुप A और B की नौकरियां शामिल हैं।

New Rules: IAS/IPS के लिए बड़ा झटका

UPSC ने इस बार नियमों को सख्त कर दिया है:

  1. For IAS/IFS Officers: जो उम्मीदवार पहले से IAS या IFS पद पर हैं, वे इस बार (CSE 2026) एग्जाम नहीं दे सकते।

  2. For IPS Officers: जो पहले से IPS हैं, वे एग्जाम दे सकते हैं, लेकिन उन्हें दोबारा IPS सर्विस नहीं मिलेगी।

  3. Resignation Rule: अगर आप रैंक सुधारने के लिए दोबारा एग्जाम देना चाहते हैं, तो आपको ट्रेनिंग से "एक बार की छूट" (Exemption) मिलेगी, लेकिन उसके बाद भी अगर एग्जाम देना है तो नौकरी से इस्तीफा देना होगा।

Eligibility (योग्यता)

  • Education: किसी भी विषय में ग्रेजुएट (Graduate)। फाइनल ईयर वाले भी अप्लाई कर सकते हैं।

  • Age Limit (1 अगस्त 2026 तक):

    • General: 21-32 साल

    • OBC: 21-35 साल

    • SC/ST: 21-37 साल

How to Apply (आवेदन कैसे करें)

  1. सबसे पहले upsconline.nic.in पर जाएं।

  2. वहां OTR (One Time Registration) पूरा करें।

  3. इस बार फॉर्म भरते समय Live Photo खींची जाएगी, इसलिए वेबकैम या मोबाइल कैमरा तैयार रखें।

  4. फीस ₹100 है (SC/ST/Female के लिए फ्री)।


Post a Comment

Previous Post Next Post